फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDA's Resolution Rally today in Patna's Gandhi Maidan

पटना के गांधी मैदान में एनडीए की ‘संकल्प रैली’ आज

Sun, 03 Mar 2019 04:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 03 Mar 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
NDA's Resolution Rally today in Patna's Gandhi Maidan

पटना के गांधी मैदान में रविवार को एनडीए की ‘संकल्प रैली’ होगी। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़े कर दिए गए हैं। पूरा पटना छावनी में तब्दील हो गया है। रैली को सफल बनाने के लिए एनडीए की तमाम पार्टियां जुट गई हैं। 

विज्ञापन


भाजपा व जदयू के बीच झंडे को लेकर शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। यही वजह है कि पटना झंडों से पटा दिख रहा है। जदयू नेता ओम प्रकाश सेतु का कहना है कि बिहार में जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने विकास के लिए काम किया है। इससे उत्साहित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडा उठाया है। 
विज्ञापन


उनकी माने तो संकल्प रैली में जदयू प्रमुख भूमिका निभाएगी। वहीं, भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि किसी भी पार्टी के लिए झंडा उसके सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता मानते हैं कि हमारा प्रतीक आगे है और हम उसके पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed