फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NCP out from third front in Bihar

बिखर गया तीसरा मोर्चा, एनसीपी ने तोड़ा रिश्ता

Fri, 16 Oct 2015 07:46 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
NCP out from third front in Bihar

जैसे-जैसे बिहार में चुनाव आगे बढ़ रहा है वैसे दलों में फूट पड़ने का सिलसिला जारी है। पहले महागठबंधन और अब तीसरा मोर्चा भी बिखर गया है।

विज्ञापन


एनसीपी ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। मुलायम की सपा एक बार फिर गठबंधनहीन हो गई है। सपा ने महागठबंधन से अलग होकर तीसरे मोर्चे का गठन बड़े धूमधाम से किया था।
विज्ञापन


एनसीपी के तारिक अनवर को मोर्चे का मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर दिया, लेकिन एनसीपी शुक्रवार को तीसरे मोर्चे से बाहर हो गई।

अनवर ने कहा कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भाजपा की तारीफ कर गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। बृहस्पतिवर को एनसीपी नेता तारिक अनवर ने चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में राजग की लहर

NCP out from third front in Bihar

पिछले दिनों मुलायम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि बिहार में राजग की लहर है।

मुलायम के इसी बयान से तारिक अनवर नाराज हैं। वैसे तो तीसरे मोर्चे में छह पार्टियां शामिल हैं। जिसमें एसपी, एनसीपी, पप्पू यादव का जन अधिकार मोर्चा, देवेंद्र यादव की समाजवादी जनता पार्टी, नागमणि की समरस समाजवादी पार्टी और पीए संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी, लेकिन इस मोर्चे में तीन प्रमुख घटकों में एनसीपी प्रमुख थी।

उस पर तारिक अनवर इस मोर्चे के नेता थे। एनसीपी और तारिक के बिना इस मोर्चे को अब नए सिरे से सब कुछ तय करना होगा, जिसके लिए अब समय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed