{"_id":"5dfca7218ebc3e87d30c5aac","slug":"national-register-of-citizens-will-not-be-implemented-in-bihar-says-chief-minister-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: नीतीश ने किया एलान, बिहार में लागू नहीं करेंगे एनआरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: नीतीश ने किया एलान, बिहार में लागू नहीं करेंगे एनआरसी
Fri, 20 Dec 2019 04:41 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 20 Dec 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम की तर्ज पर पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू कराने की तैयारी कर रही केंद्र सरकार में भाजपा के सहयोगी दल भी इससे सहमत नहीं दिख रहे हैं। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार से अलग रुख दिखा चुकी जदयू भी शुक्रवार को एनआरसी का विरोध करने वालों की सूची में शामिल हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतिश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अपने यहां एनआरसी को लागू नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
नीतिश ने यहां मीडिया से कहा, काहे का एनआरसी? बिल्कुल लागू नहीं होगा। उन्होंने यह बात इंडिया रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक सत्र से बाहर निकलने के बाद अपने वाहन की तरफ जाते समय कही। नीतिश कुमार एनडीए के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पूरे देश में तनाव और प्रदर्शनों का कारण बन रही एनआरसी को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
नीतिश से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी और कांग्रेस शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी एनआरसी को लागू करने से इनकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
हालांकि नीतिश कुमार की तरफ से एनआरसी का विरोध नया नहीं है। वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर असम में एनआरसी लागू किए जाने के समय भी इसकी आलोचना कर चुके हैं। शुक्रवार को एनआरसी को लेकर स्पष्ट इंकार करने से पहले बृहस्पतिवार को भी उन्होंने गया में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि वह गारंटी देते हैं कि किसी भी अल्पसंख्यक के साथ गलत व्यवहार नहीं होगा।