{"_id":"3723e8e5ad097da91c0c565dc5081ad0","slug":"narendra-modi-sushil-modi-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को पीएम बनने से नहीं रोक सकते नीतीश: सुशील मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को पीएम बनने से नहीं रोक सकते नीतीश: सुशील मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 15 May 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
बिहार भाजपा के नेता एग्जिट पोल में प्रदेश में मिल रही बड़ी जीत से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कम सीटें आ रही हैं और ऐसी स्थिति में उनका नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देने का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए नीतीश कुमार शैतान से भी हाथ मिला सकते हैं लेकिन बिहार में उन्हें काफी कम सीटें आ रही हैं और वह भाजपा नेता को पीएम बनने से नहीं रोक सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही प्रदेश भाजपा नेता ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद लालू प्रसाद की राजद से किसी भी तरह के गठजोड़ से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से कभी समझौता नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता जैसे अन्य नेताओं को मोदी के साथ आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनको इसमें सफलता नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार में एग्जिट पोल के नतीजों से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में बताया गया है कि भाजपा को राजद-कांग्रेस गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है लेकिन यह जमीनी हकीकत नहीं है। मुस्लिम यादव (माय) फार्मूला से वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं।