{"_id":"807313e18590c09824cc6e570d359382","slug":"narendra-modi-nitish-kumar-giriraj-singh-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सपने में भी मोदी से डर रहे नीतीश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सपने में भी मोदी से डर रहे नीतीश'
एजेंसी/पटना
Updated Mon, 25 Nov 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी नाम के फोबिया से ग्रस्त हैं और सपने में भी वह मोदी से डरने लगे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने रविवार को कहा, ‘जिस प्रकार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने सचिन तेंदुलकर से सपने में भी डरने की बात स्वीकार की थी, ठीक उसी प्रकार नीतीश भी मोदी से डरने लगे हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘नमो फोबिया’ से ग्रस्त होने के कारण ही मुख्यमंत्री पटना में मोदी के 27 अक्टूबर के भाषण के कुछ अंश को उजागर कर यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इतिहास के तथ्यों का गलत ढंग से जिक्र किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने भाषण में प्राचीन नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय की चर्चा कर पाटलिपुत्र के गौरवपूर्ण इतिहास को नमन किया था, लेकिन नीतीश इसे अलग ढंग से समझ कर लोगों के भावना को चोट पहुंचा रहे हैं।