{"_id":"b9fcb4918252e8663f7c1937f8ddbfde","slug":"narendra-modi-loksabha-election-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के गढ़ से चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र मोदी! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के गढ़ से चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र मोदी!
एजेंसी/पटना
Updated Thu, 14 Nov 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार भाजपा ने पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को राज्य की किसी एक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदेश पार्टी ने मोदी को अगले लोकसभा चुनाव में बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को आमंत्रित किया है।
हमारे सभी मौजूदा सांसद उनके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मोदी यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लेते हैं तो प्रदेश भाजपा उनकी ऐतिहासिक जीत की हरसंभव कोशिश करेगी।
विज्ञापन
बिहार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की इस भावना से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव भेजा गया है।
मोदी का कहना है कि इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड ही लेगा।
बिहार भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रदेश से चुनाव लड़ने का आमंत्रण उस प्रस्ताव के एक दिन बाद दिया है, जिसमें गुजरात के सीएम से दिसंबर के अंत और अगले साल जनवरी के मध्य में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
हाल ही में मोदी ने एक हफ्ते के अंदर दो बार बिहार का दौरा किया। पहले वह 27 अक्तूबर को हुंकार रैली में हिस्सा लेने और 2 नवंबर को रैली के दौरान हुए बम धमाकों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे।