{"_id":"f255571329910a067529cf8742fe8278","slug":"narendra-modi-bihar-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के 'गढ़' में मोदी ठोकेंगे चुनावी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के 'गढ़' में मोदी ठोकेंगे चुनावी ताल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Sep 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर नरेंद्र मोदी बिहार में अपनी हुंकार रैली से पहले चार दिन बिहार के दौरे पर रहेंगे। नरेंद्र मोदी इस दौरान बिहार में गुजरात सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताएंगे।
मोदी राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को आयोजित हुंकार रैली से पूर्व 11 से 14 अक्टूबर तक लोगों के बीच पटना में रहेंगे।
भाजपा नेता इस दौरान राजधानी पटना के पॉश इलाके श्रीकृष्णापुरी क्षेत्र में नजर आयेंगे। इन चार दिनों में वह लोगों को गुजरात में उनकी सरकार की ओर से की गई विकास की योजनाओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही बिहार भाजपा के नेताओं को आगामी चुनावों की तैयारियों के बारे में भी बताएंगे। राजनैतिक दृष्टि से मोदी का बिहार दौरा काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
मोदी के राजधानी के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों में भी जाने की चर्चा है लेकिन अभी तक इस दौरे को गुप्त रखा गया है। उनकी उपस्थिति सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं होगी।
विज्ञापन
बल्कि भाजपा से अपना नाता तोड़ चुकी प्रदेश में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता भी उनसे मिलकर गुजरात के विकास की जानकारी बटोरेंगे।
मोदी पटना में दुर्गापूजा के समय 11 से 14 अक्टूबर तक श्रीकृष्णापुरी दुर्गापूजा समिति की ओर से बनाये जा रहे भव्य पंडाल में दिखाई देंगे।
यह पंडाल विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह ने आज यहां बताया कि पंडाल के निकट ही मोदी का बड़ा फोटो लगाया जा रहा है।