फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda: Scooty touch apologized, still did not agree, then half a dozen together beat one badly

नालंदा: स्कूटी सटी तो माफी मंगवाई, फिर भी मन नहीं माना तो आधा दर्जन ने मिलकर एक को बुरी तरह पीटा

Fri, 16 Dec 2022 05:42 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 16 Dec 2022 05:42 PM IST
सार

नालंदा में गुरुवार शाम छोटी-सी बात पर एक किशोर को आधा दर्जन लड़कों ने जमकर पीटा। इसका सीसीटीवी वीडियो अब वायरल होकर पुलिस तक पहुंच चुका है। 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Nalanda: Scooty touch apologized, still did not agree, then half a dozen together beat one badly
नालंदा में युवकों की टोली एक किशोर को पीटती हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस का खौफ हो भी तो कैसे? गुरुवार शाम छोटी-सी बात पर एक किशोर को आधा दर्जन लड़कों ने जमकर पीटा। इसका सीसीटीवी वीडियो अब वायरल होकर पुलिस तक पहुंच चुका है। गुरुवार शाम ही घायल किशोर की ओर से शिकायत भी बिहार थाना को दी गई, लेकिन 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आधा दर्जन लड़के घेरकर उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। 
विज्ञापन


बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोड़ की यह सारी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जख्मी महलपर निवासी स्व. तहसीन आलम के 16 वर्षीय पुत्र मो. बिलाल (16) ने बताया कि वह बाजार से समोसा खरीदकर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी एक युवक को स्कूटी थोड़ी-सी सट गई। इस बात को लेकर बहस हो गई। दोनों की बहसबाजी को सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। फिर मो. बिलाल से उस लड़के ने माफ़ी भी मंगवाई, लेकिन मन नहीं भरा तो कुछ लड़कों को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद बिलाल की जमकर पिटाई कर दी गई। बीचबचाव करने पहुंचे बड़े भाई को भी दबंगों ने नहीं बख्शा। भीड़ बढ़ती देख बदमाश मौके से सारे अपराधी फरार हो गए। परिजन बिलाल का इलाज सदर अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो बना, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसमें पीटने वाले युवकों का चेहरा साफ दिख रहा है। शुक्रवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी, हालांकि पीड़ित का कहना है कि उसने गुरुवार को ही घटना की जानकारी लिखित तौर पर थाने को दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed