{"_id":"64426d429432081cdd03dd45","slug":"nalanda-news-dead-body-of-middle-aged-man-found-hanging-from-tree-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda News: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, डायबिटीज के कारण तनाव में था...परिजन कुछ और ही बता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda News: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, डायबिटीज के कारण तनाव में था...परिजन कुछ और ही बता रहे
Fri, 21 Apr 2023 04:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 04:32 PM IST
सार
बिहार के नालंदा जिले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मृतक मधुमेह रोग यानी डायबिटीज के कारण तनाव में था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में शुक्रवार को पेड़ से लटके हुए एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला गोकुलपुर ओपी के गोकुलपुर गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय रामनरेश सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह (44) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि ग्रामीण जब सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन लोगों को पेड़ से लटका हुआ राकेश कुमार सिंह का शव दिखाई दिया। इसके बाद गांव के लोगों को इस बात की जानकारी दी। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतार इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
परिवार वालों की माने तो राकेश कुमार सिंह मधुमेह रोग से ग्रसित थे और पिछले कुछ महीनों से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने पेड़ में फंदे के सहारे लटक आत्महत्या कर ली। वहीं, गोकुलपुर ओपी थाना अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन आत्महत्या की बात बता रहे हैं। यूडी केस दर्जकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन