{"_id":"666a95616b79bca845008063","slug":"nalanda-news-a-young-man-who-went-to-stay-in-a-hotel-died-after-a-dispute-with-his-family-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda News: परिजनों ने घर में रहने से मना किया तो होटल पहुंचा युवक, दस्त लगते ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda News: परिजनों ने घर में रहने से मना किया तो होटल पहुंचा युवक, दस्त लगते ही हो गई मौत
Thu, 13 Jun 2024 12:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:15 PM IST
सार
युवक ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर तीन साल पूर्व लव मैरिज की थी। इस बात से नाराज घर वालों ने युवक को बेदखल कर दिया था। दस्त लगने के बाद युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रॉकी कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित एक होटल में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के सती स्थान मथुरिया मोहल्ला निवासी जितेंद्र राम के (26) वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल युवक अपनी पत्नी के साथ पटना में रह रहा था।
विज्ञापन
होटल संचालक ने बताया कि अचानक सुबह उन्हें स्टाफ के ने जानकारी दी कि एक युवक जो बुधवार को होटल आया था। उसकी तबीयत खराब हो गई है, उसे दस्त हो रहे हैं। इसके बाद युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के उपरांत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
दरअसल तीन साल पूर्व युवक ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसके बाद घर वालों ने युवक को संपत्ति से कोर्ट के जरिए बेदखल कर दिया था। वह अपनी पत्नी को लेकर पटना में रह रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को वह पटना से अपने घर आया था, जहां घरवालों ने उसे रहने नहीं दिया। इसके बाद युवक होटल में रहने चला गया। मौत की खबर जैसे ही युवक के परिजनों को मिली वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि इस मामले में उन लोगों ने किसी प्रकार की कोई बात बताने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। घटना की जानकारी युवक की पत्नी को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।