बिहार में 21 बच्चियों से रेप: कंकाल ढूंढने के लिए खुदाई शुरू, तेजस्वी बोले- नीतीश का करीबी है संचालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में बालिका गृह में 21 बच्चियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। इस मामले से जुड़ी परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। पटना मेडिकल अस्पताल एवं कॉलेज (पीएमसीएच) ने बालिका गृह की बच्चियों के शोषण की पुष्टि कर दी है। एक बच्ची ने अपनी सहेली को मारकर गाड़ने का आरोप भी लगाया है। इस खुलासे के बाद से बालिका गृह की गहन जांच शुरू हो गई है। बच्ची के दावे पर फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है।
इस मामले को लेकर विपक्ष बिहार सरकार पर आरोप लगा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने बालिका गृह के मालिक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी होने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा, 'जो एनजीओ बालिका गृह चलाता है उसका मालिक सीएम नीतीश कुमार का करीबी है। उसने उनके लिए चुनाव में प्रचार भी किया था।'
मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने इस मामले को लोकसभा में उठाया और सीबीआई से इसकी जांच कराने की मांग की। बालिका गृह के अंदर खुदाई का काम शुरू हो गया है। एक बच्ची ने दावा किया था कि स्टाफ कर्मचारियों के साथ असहमति होने की वजह से उसकी सहेली को पीट-पीटकर मारकर गाड़ दिया गया था। फिलहाल यहां रहने वाली सभी बच्चियों को दूसरे बालिका गृह में हस्तांतरित कर दिया गया है।
बता दें कि मेडिकल जांच में बच्चियों के यौन शोषण की पुष्टि होने के बाद पिछले महीने पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। यह मामला उस समय सामने आया था जब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने बच्चियों से बातचीत के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की थी। जिसके बाद बिहार सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा, हमने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। हम जल्द ही उनके खिलाफ चार्जशीट दायर करेंगे। किसी भी लड़की ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें कभी हॉस्टल से बाहर ले जाया गया है। खुदाई चालू है अभी तक परिसर में कुछ नहीं मिला है। हम गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही है।
#Bihar: Owner of the NGO that runs the shelter home is close to CM Nitish Kumar, had even campaigned for him in elections: Tejashwi Yadav, RJD on Muzaffarpur Shelter Home Rape Case pic.twitter.com/RxCFR17bKR
— ANI (@ANI) July 23, 2018
Madhepura (Bihar) MP Pappu Yadav raises Muzaffarpur Shelter Home rape issue in Lok Sabha, demands CBI inquiry. #MonsoonSession pic.twitter.com/HbGKM0iEZS
— ANI (@ANI) July 23, 2018