फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth beaten to death over land dispute accused of burning the body

Muzaffarpur News: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या! भाई समेत परिजनों पर शव जलाने का भी आरोप

Sat, 18 Jul 2026 10:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 10:02 AM IST
सार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 38 वर्षीय युवक की कथित हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने और बाद में शव जला देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Youth beaten to death over land dispute accused of burning the body
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां पंचायत अंतर्गत बैजु भगत टोला में जमीन के बंटवारे के विवाद में 38 वर्षीय विजय भगत की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर शव जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पत्नी ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक की पत्नी नीतू देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि जमीन के हिस्से को लेकर उनके पति का बड़े भाई परशुराम भगत, पिता मैनेजर भगत, मां, भाभी तथा देयादिन मरछिया देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि शुक्रवार की दोपहर वह बकरी चराने सरेह गई थीं। इसी दौरान सभी आरोपितों ने मिलकर उनके पति विजय भगत की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या के बाद शव जलाने का भी आरोप
नीतू देवी ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद चचेरे ससुर रामजी भगत और चचेरे देवर राजेश्वर भगत शव को ले जाकर जला दिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विजय भगत अपने पीछे पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी नामजद आरोपित फरार हो चुके थे।


यह भी पढ़ें: नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर! बागमती के बहाव में 50 फीट सड़क बही, गांव का संपर्क टूटा

आरोपियों की तलाश जारी
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed