फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   woman took a dramatic step after going to her in-laws' house, climbed a tower and threatened to commit suicide

Bihar News: ससुराल जाने से नाराज महिला ने उठाया नाटकीय कदम, टावर पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

Sat, 06 Sep 2025 01:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 01:29 PM IST
सार

मोतिहारी के हरसिद्धि बाजार में एक महिला ने ससुराल नहीं जाने को लेकर टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। महिला ने दस दिन पहले ही अपने मायके में बच्चे को जन्म दिया था और अब ससुराल पक्ष उसे जबरन ले जाना चाह रहा है।

विज्ञापन
woman took a dramatic step after going to her in-laws' house, climbed a tower and threatened to commit suicide
महिला ने टावर पर चढ़ कर दी आत्महत्या की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित हरसिद्धि बाजार में एक महिला ने ससुराल नहीं जाने को लेकर टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। महिला ने दस दिन पहले ही अपने मायके में एक बच्चे को जन्म दिया था। अब ससुराल पक्ष उसे जबरन ले जाना चाह रहा है, जिससे नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भरत गुप्ता की बेटी शादी के बाद से ही अपने मायके में रह रही है। इसको लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। नाराज महिला ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस महिला को समझा-बुझाकर टावर से सुरक्षित उतारने का प्रयास कर रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। घटना स्थल पर करीब एक घंटे से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed