फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Woman obscene photo went viral

Bihar News: महिला की अश्लील फोटो निकालकर किया वायरल, मांगी पांच लाख की रंगदारी, मामला दर्ज

Sun, 04 Feb 2024 12:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक महिला की तस्वीर को आरोपी ने निकाल करके पहले एडिट किया और अश्लील कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वायरल पोस्ट को हटाने के लिए आरोपी ने पांच लाख की बड़ी रंगदारी मांगी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
Woman obscene photo went viral
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना में एक आरोपी ने महिला की इंस्टाग्राम से पर्सनल तस्वीर को निकाल लिया। फिर आरोपी ने उसको एडिट करके वायरल कर दिया। यही नहीं इसके बाद आरोपी ने उक्त फोटो और वीडियो को लेकर के हटाने के एवज में 5 लाख रुपए की रंगदारी तक मांग ली। इस घटना के बाद डरी सहमी महिला ने मामले को लेकर पुलिस से इसकी शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिवार पूरा डरा सहमा
मामले में पीड़िता ने बताया की बीते 10 दिनों से उसकी इंस्टाग्राम आईडी के नाम पर एक फेक आईडी बनाई गई। उसमें पीड़िता की पर्सनल फोटो को एडिट करके उसको न्यूड बनाया और फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद से उसका परिवार डरा सहमा है।
विज्ञापन


पुलिस ने किया मामला दर्ज
वहीं, मामले की जानकारी के बाद अपर थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि एक महिला के द्वारा ही उसकी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीर को वायरल किया गया है। इसके साथ ही महिला के द्वारा उसकी पर्सनल आईडी से तस्वीर निकाला और फिर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed