फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife tied to a pole video goes viral An incident that shames relationships in Motihari Bihar News

Bihar: घर छोड़कर जाती थी इसलिए पति ने पत्नी को रस्सियों से बांधा, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 21 May 2026 03:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 03:34 PM IST
सार

Bihar: पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पचखरवा गांव में एक पति द्वारा पत्नी को रस्सी से खंभे में बांधने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराया। 

विज्ञापन
Wife tied to a pole video goes viral An incident that shames relationships in Motihari Bihar News
घटना की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पचखरवा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर खंभे से जकड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


वायरल वीडियो ने खोली क्रूरता की पोल
वायरल वीडियो में महिला बेबस हालत में खंभे से बंधी दिखाई दे रही है। उसके हाथ-पांव रस्सी से कसकर बांधे गए हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बंधनमुक्त कराया। महिला के पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता शोभा देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति विजय गिरी उससे बातचीत नहीं करता और उसके हाथ का बना खाना तक नहीं खाता। इसी घरेलू विवाद को लेकर उसने पहले भी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़िता के अनुसार, रविवार को पति ने उसके साथ मारपीट की। वह नाराज होकर घर से निकलने लगी, तभी पति ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति ने दी अपनी सफाई
वहीं आरोपी पति विजय गिरी का कहना है कि दोनों के बीच मामला कोर्ट में चल रहा है और उसकी पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है। इसी वजह से उसने उसे बांधकर रखा था।


ये भी पढ़ें: घर की 'सरकार' में छिड़ी जंग, पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पति-पत्नी ने ठोकी ताल! मतदाताओं भी हुए हैरान

घटना के बाद लोगों में आक्रोश
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी भी परिस्थिति में पत्नी के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार जायज ठहराया जा सकता है? जिस तरह महिला को जानवरों की तरह खंभे से बांधा गया, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। वायरल वीडियो के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed