फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   west champaran sirisia village woman killed after violent clash over children dispute bihar crime news

Bihar: बच्चों की तकरार बनी खूनी जंग! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमले में महिला की मौत, गांव में तनाव

Tue, 04 Aug 2026 10:29 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 10:29 PM IST
सार

पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय सुनैना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
west champaran sirisia village woman killed after violent clash over children dispute bihar crime news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

मृतका की पहचान सिरिसिया गांव निवासी सरजू राम की 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह विवाद दोनों परिवारों तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला, महिला गंभीर घायल

आरोप है कि बैद्यनाथ महतो के परिजनों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत चनपटिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी साठी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

पतोह ने लगाया सुनियोजित हमले का आरोप

मृतका की पतोह सविता देवी ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर पहुंचे और घर में मौजूद महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की।

सविता देवी ने बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती हैं। हमले के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके पेट में तेज दर्द हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के सभी पुरुष सदस्य इन दिनों धान की रोपाई के काम से पंजाब गए हुए हैं। घटना के समय घर में केवल महिलाएं थीं, इसलिए वे अपना बचाव नहीं कर सकीं।

गांव में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस इलाके में लगातार निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद को शांत करा दिया जाता, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।


पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही दर्ज होगी प्राथमिकी

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed