Bihar News: सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आई ट्रॉली; पांच झुलसे, एक की हालत गंभीर
Vaishali Hindi News: वैशाली में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक डीजे ट्रॉली हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। इससे पांच लोग करंट लगने से झुलस गए, इनमें से एक की हालत गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक मसूद गांव के पास सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इससे पांच लोग झुलस गए, जिनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, गंभीर घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, चक मसूद गांव से सरस्वती मूर्ति विसर्जन के लिए लोग डीजे के साथ लेकर निकले थे। गांव में मूर्ति लेकर लोग घूम ही रहे थे कि तभी डीजे ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिसकी चपेट में पांच लोग आ गए। चार लोग आंशिक रूप से घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। बिदुपुर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।