फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Woman beaten to death over land dispute in Sahadei Buzurg police station area

Bihar News : जमीनी विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट; गांव में तनाव का माहौल

Fri, 28 Nov 2025 08:05 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 08:05 PM IST
सार

 सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-4 में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन
Vaishali News: Woman beaten to death over land dispute in Sahadei Buzurg police station area
मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-4 में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मामले के अनुसार, पौलेस पासवान की पत्नी गया देवी (54) और उनका पुत्र सतीश पासवान को पट्टीदारों नन्दकिशोर पासवान, सहदेव पासवान और बृजमोहन पासवान के साथ पुराने भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को कहासुनी हो गई। विवाद उस समय बढ़ गया जब सहदेव पासवान अपने अर्धनिर्मित घर पर एस्बेस्टस चढ़ा रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया
इसी दौरान सहदेव पासवान पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर से हमला किया गया। एक ईंट गया देवी के सिर पर लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। घायल अवस्था में उन्हें और सतीश पासवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गया देवी को मृत घोषित कर दिया। सतीश को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, वह वासगीत पर्चा के माध्यम से आवंटित हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

वैशाली एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। महनार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed