{"_id":"69441711546ae8e3d6056727","slug":"vaishali-liquor-smuggling-car-seizes-478-tetra-pack-four-arrested-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस ने किया शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 478 टेट्रा पैक बरामद, दो महिला समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस ने किया शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 478 टेट्रा पैक बरामद, दो महिला समेत चार गिरफ्तार
Thu, 18 Dec 2025 08:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:31 PM IST
सार
वैशाली जिले के नगर थाना पुलिस ने पुरानी गंडक पुल पर वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो महिला और दो पुरुष शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी गंडक पुल पर वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो महिला और दो पुरुष शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध कार संख्या BR01BB2661 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 478 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जो शराब तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस कार के मालिक की पहचान और उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करों ने शराब छिपाने के लिए कार की पिछली सीट के निचले हिस्से में एक गुप्त तहखाना बनाया हुआ था, जिसे मैट से ढक दिया गया था। इसके अलावा, कार के अंदर अन्य स्थानों पर भी शराब के टेट्रा पैक छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें तलाशी के दौरान बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस शराब के स्रोत और इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों तस्कर पटना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। महिलाओं की पहचान कोमल कुमारी और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जबकि पुरुषों की पहचान आकाश कुमार और परवेज आलम के रूप में की गई है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल फिलहाल जारी है।