फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   doors to goddess durga shrine opened devotees flocked for a glimpse city echoed with chants jai mata di

बिहार: पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे भक्त, पंकज मार्केट का अनोखा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय माता दी’ के जयकारों से शहर गूंज उठा। पंकज मार्केट का राजस्थान के किले जैसा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
doors to goddess durga shrine opened devotees flocked for a glimpse city echoed with chants jai mata di
पट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। भक्त कतारबद्ध होकर मां के दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र विभिन्न पूजा पंडालों और पूजा समितियों के बीच पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सोन नदी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने कूदा युवक, गहरे पानी में समा गए चारों; परिजन हुए बेसुध

शहर के पंकज मार्केट में बना अनोखा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां विशेष सजावट की गई है। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को विधि-विधान से मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इस बार पंडाल को राजस्थान के किले का स्वरूप दिया गया है। इसके साथ ही मां दुर्गा के वन देवी रूप की झांकी प्रस्तुत की गई है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed