फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   vaishali hajipur nashakhurani gang drugged four family members looted bihar crime news

Bihar: नशाखुरानी गिरोह का कहर! ठंड बढ़ते ही सक्रिय, एक ही परिवार के चार लोग बेहोश कर लूटा

Tue, 09 Dec 2025 04:43 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 04:43 PM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर में ठंड बढ़ते ही नशाखुरानी गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। देर रात गिरोह ने मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों को स्टेशन के बाहर नशा मिला चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उनका सारा सामान लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन
vaishali hajipur nashakhurani gang drugged four family members looted bihar crime news
इलाज कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर में ठंड बढ़ने के साथ ही नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। यह गिरोह विशेष रूप से बाहर से आने-जाने वाले लोगों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास निशाना बना रहा है। इसी कड़ी में कल देर रात नशाखुरानी गिरोह ने एक ही परिवार के चार लोगों को अपना शिकार बना लिया। उन्हें नशा खिलाकर बेहोश कर दिया गया और उनका सारा सामान लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से चारों पीड़ितों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया कि सभी लोग मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी के रहने वाले हैं। वे पटना से हाजीपुर पहुंचे थे और गोरौल जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हाजीपुर स्टेशन आए थे। इसी दौरान स्टेशन के बाहर उन्होंने चाय पी, जिसमें नशा मिलाया गया था। चाय पीते ही चारों लोग बेहोश हो गए और नशाखुरानी गिरोह उनके सामान लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


पढे़ं: अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर परिवारों का हंगामा, समस्तीपुर डीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजीपुर में जिस तरह नशाखुरानी गिरोह सक्रिय है, उससे रेल प्रशासन और वैशाली पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।

नशाखुरानी गिरोह का तरीका भी लगभग एक जैसा होता है। वे उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो बाहर से कमाकर लौटते हैं। उन्हें नशा देकर बेहोश कर सामान लूट लेते हैं और व्यक्ति को वहीं छोड़कर फरार हो जाते हैं। कई बार ऐसे मामलों में पीड़ितों की जान तक चली जाती है। यह गिरोह आमतौर पर स्टेशन, बस स्टैंड और सुनसान इलाकों में वारदातों को अंजाम देता है और लूटपाट कर तुरंत मौके से गायब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed