फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar news : Vaishali Income Tax employees shot dead over land dispute bihar news hindi news

Bihar News: पुराना जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, इनकम टैक्स कर्मचारी सहित दो घायल

Sat, 11 Oct 2025 05:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 05:21 PM IST
सार

Bihar News: फायरिंग में धीरज कुमार को तीन गोलियां लगीं, जबकि उनके साले राकेश को दो गोलियां लगीं। परिजनों ने दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Vaishali Bihar news : Vaishali Income Tax employees shot dead over land dispute bihar news hindi news
घायल इलाज के लिए भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पटना स्थित इनकम टैक्स कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव निवासी धीरज कुमार अपने घर के पास स्थित जमीन की घेराबंदी करवा रहे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करने से मना करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और विरोधी पक्ष के तीन लोगों ने हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


पढे़ं: बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में धीरज कुमार को तीन गोलियां लगीं, जबकि उनके साले राकेश को दो गोलियां लगीं। परिजनों ने दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्द बयान दर्ज किए जाने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed