फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hajipur News: Police foiled conspiracy to sell newborn baby rescued and handed over to Child Welfare Committee

Bihar News: नवजात शिशु बेचने की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, बच्चे को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति सौंपा

Fri, 07 Mar 2025 02:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

Hajipur News: हाजीपुर में एक निजी अस्पताल में पुलिस ने नवजात शिशु का सौदा होने से बचा लिया। इस मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल के संचालक से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा था।

विज्ञापन
Hajipur News: Police foiled conspiracy to sell newborn baby rescued and handed over to Child Welfare Committee
बच्चे को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर जिले में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर बच्चे को रेस्क्यू किया और उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। यह मामला एसडीओ रोड स्थित आरके हॉस्पिटल का है, जहां महज 1-2 दिन के नवजात शिशु को बेचे जाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापामारी
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को चाइल्ड हेल्पलाइन वैशाली एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि हाजीपुर के आरके हॉस्पिटल में एक नवजात शिशु की बिक्री की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल संरक्षण पदाधिकारी ने तुरंत इसकी सूचना वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की एक विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने संयुक्त रूप से हॉस्पिटल में छापामारी की और नवजात को सुरक्षित रेस्क्यू किया। उसके बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उचित देखभाल मिल सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही है गहन जांच
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा किसका है और अस्पताल तक कैसे पहुंचा? कौन लोग नवजात को खरीदने और बेचने की साजिश में शामिल थे? अस्पताल प्रशासन की इस पूरे मामले में क्या भूमिका है?
 
अस्पताल संचालक से हो रही पूछताछ
पुलिस ने आरके हॉस्पिटल के संचालक से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा था। यही कारण है कि अस्पताल रोड पर ही आरके जांच घर और आरके अल्ट्रासाउंड सेंटर भी संचालित किया जाता है।
 
बीते दिनों जंगल से नवजात बच्ची का शव भी बरामद
पुलिस इस मामले को एक अन्य घटना से भी जोड़कर देख रही है। मंगलवार की देर रात नगर थाना पुलिस ने हाजीपुर के पुरानी गंडक पुल से पहले जंगल में एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया था। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह नवजात शिशु की तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है।

 
कानूनी प्रक्रिया के तहत दत्तक ग्रहण में दिया जाएगा बच्चा
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिसूचित दत्तक ग्रहण विनियमन 2022 के तहत रेस्क्यू किए गए नवजात शिशु को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दत्तक ग्रहण के लिए दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी, ताकि बच्चे को सुरक्षित परिवार मिल सके।
 
पुलिस का सख्त रुख, होगी सख्त कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई भी अस्पताल या व्यक्ति इस तरह के गैरकानूनी धंधे में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाजीपुर में नवजात शिशुओं की तस्करी से जुड़े मामलों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed