फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: Newly married woman's body found in sack behind house, in-laws accused of dowry murder

Dowry: घर के पीछे बोरे में बंद मिला नवविवाहिता का शव, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप; सभी घर छोड़कर फरार

Mon, 12 May 2025 02:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 02:06 PM IST
सार

Vaishali News: मृतका निधि के भाई ने बताया कि बीते दो महीनों से उसे मारा-पीटा जा रहा था और उसे धमकी दी जा रही थी कि अगर उसने पैसे नहीं मंगवाए तो उसकी जान ले ली जाएगी। दुर्भाग्यवश यही हुआ, पैसे न मिलने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Vaishali: Newly married woman's body found in sack behind house, in-laws accused of dowry murder
मृतका निधि कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वैशाली के वैशाली थाना क्षेत्र के अर्थौली गांव में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अखिलेश कुमार की पत्नी निधि कुमारी के रूप में हुई है। महज चार महीने पहले ही उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी, लेकिन ससुरालवालों के लालच ने उसकी जिंदगी को खत्म कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shivdeep Lande: ‘60 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार, बिहार में नहीं हैं अवसर’; हिन्द सेना लड़ेगी 243 सीटों पर चुनाव
विज्ञापन

 
घर के पीछे बोरे में मिला शव, ससुराल वाले फरार
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो निधि का शव घर के पीछे बांसवाड़ी में एक बोरे में बंद हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब मायकेवालों को सूचना दी गई और वे ससुराल पहुंचे, तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है और ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। इससे हत्या की योजना और साजिश की गंभीरता साफ झलकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दहेज में दिए गए थे पांच लाख रुपये और बाइक
मृतका के पिता परशुराम राय लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बसंत गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 10 जुलाई 2024 को अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी। शादी के वक्त पांच लाख रुपये नकदी और एक मोटरसाइकिल भी दहेज स्वरूप दिया गया था। इसके बावजूद उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

 
दो लाख अतिरिक्त न देने पर दी थी जान से मारने की धमकी
परिवारवालों का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार निधि से मायके से दो लाख रुपये मंगवाने का दबाव बना रहे थे। निधि के भाई ने बताया कि बीते दो महीनों से उसे मारा-पीटा जा रहा था और उसे धमकी दी जा रही थी कि अगर उसने पैसे नहीं मंगवाए तो उसकी जान ले ली जाएगी। दुर्भाग्यवश यही हुआ, पैसे न मिलने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें- विश्व नर्स दिवस: फुलमनी ब्राउद के लिए नर्सिंग है सेवा और समर्पण का पर्याय, महामारी में भी नहीं डिगी सेवा-भावना
 
पुलिस ससुराल वालों की तलाश में जुटी
घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed