फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Election: Shivdeep Lande's attack on govt, says 60 lakh educated youth unemployed, no opportunities

Shivdeep Lande: ‘60 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार, बिहार में नहीं हैं अवसर’; हिन्द सेना लड़ेगी 243 सीटों पर चुनाव

Sun, 11 May 2025 10:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 May 2025 10:06 PM IST
सार

Bihar Election 2025: शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार में व्यापार और उद्योग के अवसर पूरी तरह नगण्य हैं, जिससे यहां के शिक्षित युवाओं के पास सरकारी नौकरी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर पूरी तरह से ठप है और सरकार की नीतियां भी रोजगार सृजन में विफल रही हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Shivdeep Lande's attack on govt, says 60 lakh educated youth unemployed, no opportunities
शिवदीप लांडे की हिन्द सेना लड़ेगी सभी 243 सीटों पर चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं हिन्द सेना के चीफ शिवदीप लांडे ने बिहार की बेरोजगारी, उद्योगहीनता और लगातार हो रहे पलायन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने दो दिवसीय दौरे के तहत मुंगेर पहुंचे लांडे ने रविवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में 60 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार हैं और राज्य में न तो रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं, न ही व्यापार या इंडस्ट्री का आधारभूत ढांचा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News :  NIA टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

 
नंदलाल बसु और भीमराव अंबेडकर को किया नमन
अपने दौरे की शुरुआत में लांडे ने खड़गपुर स्थित नंदलाल बसु चौक पर प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बसु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात वे अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां से उन्होंने खड़गपुर हाट बाजार तक पदयात्रा की, जिसमें स्थानीय लोगों और युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। इस पदयात्रा के बाद माड़वारी टोला स्थित एक होटल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
‘बिहार में न उद्योग, न निजी नौकरियां’
शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार में व्यापार और उद्योग के अवसर पूरी तरह नगण्य हैं, जिससे यहां के शिक्षित युवाओं के पास सरकारी नौकरी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर पूरी तरह से ठप है और सरकार की नीतियां भी रोजगार सृजन में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और पलायन बिहार की सबसे बड़ी समस्याएं हैं और जब तक इनका समाधान नहीं होगा, तब तक राज्य का विकास नहीं हो सकता।
 
सभी 243 सीटों पर लड़ेंगी हिन्द सेना
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हिन्द सेना आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य की 243 में से सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति को नया चेहरा देने और साफ-सुथरी राजनीति के लिए युवाओं को आगे लाने की जरूरत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें अच्छे युवाओं को राजनीति में लाना है, बिहार को बदलना है।


यह भी पढ़ें- Bihar News: आर्म्स एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल; अभियुक्त का पिता गिरफ्तार
 
‘बिहार मेरी कर्मभूमि, हर वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन’
शिवदीप लांडे ने कहा कि भले ही उनका जन्म बिहार में नहीं हुआ, लेकिन यह राज्य हमेशा उनकी कर्मभूमि रहा है। उन्होंने बिहार के लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन पर आभार जताया और कहा कि हर जाति और वर्ग के लोग हिन्द सेना से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें भारी संख्या में संदेश मिल रहे हैं, जिसमें लोग उनकी पार्टी से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं।
 
भीषण गर्मी के बावजूद, जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सैकड़ों युवाओं में खासा जोश और उत्साह देखा गया। लांडे की उपस्थिति ने युवाओं के भीतर नेतृत्व और बदलाव की भावना को और मजबूत किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इन संभावनाओं को दिशा देने के लिए एक नई राजनीतिक सोच की आवश्यकता है, जिसे हिन्द सेना आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed