बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन वैशाली के सोनपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवन और पूजा-पाठ कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना भी की। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय भी शामिल हुए। यहां चंद्रिका राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी तो वह लालू प्रसाद यादव के सवाल पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे।
Bihar: लालू के सवाल पर समधी चंद्रिका राय ने कहा- नो कमेंट; CM नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, तेजस्वी पर बरसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:11 PM IST
सार
Vaishali News: तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए चंद्रिका राय ने कहा कि माई-बहन योजना चुटकुला है। बिहार की पहली मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं, लेकिन आज तक महिला कल्याण के लिए उन्होंने क्या किया? कोई भी योजना लागू नहीं की। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन