फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: After not getting an ambulance from Sadar Hospital, GRP took Dead body on a cart to police station

Bihar: वैशाली के बड़े सरकारी अस्पताल से शव ले जाने नहीं मिली एंबुलेंस, मजबूरन ठेले पर लाद कर थाने ले गई जीआरपी

Sat, 29 Jun 2024 01:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Jun 2024 01:09 PM IST
सार

Vaishali News: शव ले जा रहे व्यक्ति संजय राय ने बताया कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन से बेहोश युवक को सदर अस्पताल लाए थे। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यहां बोला गया है कि एंबुलेंस नहीं है तो पांच सौ रुपये में ठेला ठीक कर शव पुलिस स्टेशन ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Vaishali: After not getting an ambulance from Sadar Hospital, GRP took Dead body on a cart to police station
ठेले पर लादकर थाने ले जाया गया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बड़े अस्पताल सदर अस्पताल हाजीपुर में शव ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस भी मुहैया नहीं कराई गई। इसकी वजह जिले में चल रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल को बताया गया है। इसके बाद जीआरपी पुलिस एक युवक का शव सदर अस्पताल से ठेले पर रखकर हाजीपुर स्टेशन शीतल शव गृह में ले गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस चालकों की हड़ताल को लेकर हाजीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले 12 दिनों से एंबुलेंस चालक अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। लेकिन इस हड़ताल के बीच जो स्वास्थ्य विभाग की तस्वीरें सामने आईं, वे हैरान करने वाली हैं। जब शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो जीआरपी पुलिस पांच सौ रुपये में ठेला ठीक करवाकर उस पर शव लादकर ले गई।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर रानी कमलापति अगरतला ट्रेन से एक युवक को बेहोशी की हालत में जीआरपी पुलिस ने बरामद किया था। उसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद सदर अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिली तो युवक के शव को ठेले पर लादकर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
जीआरपी थाना अध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि रानी कमलापति अगरतला ट्रेन से बेहोशी की हालत में एक युवक को बरामद किया गया था। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल के माध्यम से युवक के परिवार वालों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

 
वहीं, शव ले जा रहे व्यक्ति संजय राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो से बेहोश युवक को सदर अस्पताल लाए थे। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। यहां बोला गया है कि एंबुलेंस नहीं है तो पांच सौ रुपये में ठेला ठीक कर शव पुलिस स्टेशन ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed