{"_id":"69dcfa61994c70197b098da3","slug":"two-station-masters-clashed-in-motihari-turning-the-station-into-a-battlefield-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4159056-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कुंडवा चैनपुर स्टेशन पर दो स्टेशन मास्टरों में मारपीट, रूम विवाद ने लिया उग्र रूप; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कुंडवा चैनपुर स्टेशन पर दो स्टेशन मास्टरों में मारपीट, रूम विवाद ने लिया उग्र रूप; जांच शुरू
Mon, 13 Apr 2026 09:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:28 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर स्टेशन पर रूम विवाद में दो स्टेशन मास्टरों के बीच मारपीट हुई। अक्षय कुमार घायल हुए, जबकि आरोपी जितेंद्र कुमार पर पहले भी आरोप रहे हैं। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टरों में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर स्थित कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन पर दो स्टेशन मास्टरों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर अक्षय कुमार और उनके सहकर्मी जितेंद्र कुमार के बीच हुई मारपीट से स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और घटना चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
रूम विवाद से शुरू हुआ टकराव
बताया जाता है कि दोनों स्टेशन मास्टर स्टेशन के पास एक ही मकान में रहते थे। कमरे को बंद रखने को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए उग्र विवाद में बदल गई। यह विवाद बाद में सीधे मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान हुई मारपीट
आरोप है कि जितेंद्र कुमार स्टेशन परिसर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात अक्षय कुमार के साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान अक्षय कुमार घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए घोड़ासहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी का पूर्व विवादों से संबंध
बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार का पहले भी विवादों से संबंध रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व कुंडवा चैनपुर स्टेशन पर खड़ी एक सवारी गाड़ी में यात्रियों के साथ मारपीट के मामले में उन्हें निलंबित किया जा चुका है।
पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
घटना के बाद पीड़ित अक्षय कुमार ने कुंडवा चैनपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्टेशन अधीक्षक अमर कुमार जयसवाल ने कहा कि घटना की सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और ऑन ड्यूटी कर्मी के साथ हुई मारपीट को गंभीर माना गया है।
कर्मचारियों के बीच चर्चा और सवाल
इस घटना के बाद रेलवे कर्मियों के बीच चर्चा का माहौल है और आरोपी स्टेशन मास्टर की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।