फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Two friends who went to take bath died by drowning

Bihar News: नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, परिजनों में मची चीख पुकार, शव का कराया गया पोस्टमार्टम

Mon, 29 Apr 2024 10:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Apr 2024 10:35 AM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में एक हादसे में दो छात्रों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। घटना जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के झिटकहियां गांव की बताई गई है, जहां के रहने वाले ललित सिंह के 14 वर्षीय पुत्र अंश कुमार और दूसरे की पहचान बमबम सिंह के पुत्र 12 वर्षीय शाहील राज के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Two friends who went to take bath died by drowning
नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और उमस से राहत लेने के लिए दोनों गांव के ही निजी तालाब में स्नान करने के लिए गए हुए थे, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण ये घटना घटी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


इस दौरान में स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन करके दोनों के शव को निकाला गया और इसके बाद आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीनापुर लाया गया, जहां डाक्टरों ने एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया, वहां पर पहुंचते ही देर रात को चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाने की पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में अंचल अधिकारी सीओ कुणाल गौरव को सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए आदेश दें दिया गया। पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed