{"_id":"67ec0b5b4ef569f83c04db03","slug":"train-status-extension-in-operating-period-of-many-special-trains-being-run-for-summer-holidays-see-list-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Status: गर्मी की छुट्टियों को लेकर चलाई जा रही कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Status: गर्मी की छुट्टियों को लेकर चलाई जा रही कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार, देखें
Tue, 01 Apr 2025 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:20 PM IST
सार
Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उनमें से कई गाड़ियों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन के लिए राजेंद्रनगर, दानापुर, गया और सहरसा से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए तथा धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इनका विवरण खबर में नीचे दिया गया है।
विज्ञापन
1. गाड़ी सं. 02393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए यह राजेंद्रनगर से 01.04.2024 से 30.04.2025 तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
2. गाड़ी सं. 02394 नई दिल्ली- राजेंद्रनगर क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए यह नई दिल्ली से 02.04.2024 से 01.05.2025 तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
3. गाड़ी सं. 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह दानापुर से 06.04.2025 से 27.07.2025 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।
4. गाड़ी सं. 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह आनंद विहार से 07.04.2025 से 28.07.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
5. गाड़ी सं. 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह गया से 06.04.2025 से 29.06.2025 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।
6. गाड़ी सं. 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह आनंद विहार से 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
7. गाड़ी सं. 03697 गया-दिल्ली स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह गया से 01.04.2025 से 30.06.2025 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलाई जाएगी।
8. गाड़ी सं. 03698 दिल्ली-गया स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह आनंद विहार से 02.04.2025 से 01.07.2025 तक सोमवार छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलाई जाएगी।
9. गाड़ी सं. 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह सहरसा से 01.04.2025 से 09.04.2025 तक गुरुवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलाई जाएगी।
10. गाड़ी सं. 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह सहरसा से 03.04.2025 से 11.04.2025 तक शनिवार और सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलाई जाएगी।
11. गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह धनबाद से 01.04.2025 से 28.06.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी।
12. गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए अब यह जम्मूतवी से 02.04.2025 से 29.06.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन