फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Train News: Trains affected for two days due to NI work at Maijapur station of Lucknow division; Know the chan

Bihar Train News: लखनऊ मंडल के मैजापुर स्टेशन पर एनआई कार्य की वजह से दो दिन रहेगा ट्रेनों पर असर; जानें बदलाव

Tue, 23 Jan 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

Bihar News: लखनऊ मंडल के मैजापुर स्टेशन पर एनआई कार्य किया जाना है। इस वजह से 24 और 25 जनवरी को चलाई जाने वालीं कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Train News: Trains affected for two days due to NI work at Maijapur station of Lucknow division; Know the chan
- फोटो : istock

विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक सुगमता के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मैजापुर स्टेशन पर 24 और 25 जनवरी, 2024 को इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए नन इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसकी नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

 
बदले मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें-
1. बरौनी से 24 और 25 जनवरी को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

2. नई दिल्ली से 24 और 25 जनवरी को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. दरभंगा से 24 और 25 जनवरी को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। 
4. नई दिल्ली से 24 और 25 जनवरी को खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 
5. दरभंगा से 24 और 25 जनवरी को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
6. ग्वालियर से 24 जनवरी को खुलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी-औड़िहार-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी।

7. बरौनी से 24 जनवरी को खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
 
आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेनें-
1. बरौनी से 23 और 24 जनवरी को खुलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस का गोंडा में आंशिक समापन किया जाएगा।
2. लखनऊ जंक्शन से 24 और 25 जनवरी को खुलने वाली 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस का लखनऊ जंक्शन के बजाए गोंडा से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा।
 
पुनर्निर्धारित/नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें-
1. कटिहार से 24 जनवरी को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
2. गुवाहाटी से 24 जनवरी को खुलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed