फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tirhut Graduate By-election: NDA candidate Abhishek Jha filed nomination, targeted Tejashwi Yadav

तिरहुत स्नातक उपचुनाव: NDA प्रत्याशी ने किया नामांकन, तेजस्वी यादव पर तंज- यह केवल पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव

Tue, 12 Nov 2024 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Nov 2024 04:46 PM IST
सार

Tirhut Graduate By-election: नामांकन के बाद अभिषेक झा तिरहुत स्नातक सीट को NDA का परंपरागत गढ़ बताया। उन्होंने कहा कि तिरहुत क्षेत्र में एनडीए ने हमेशा लोगों के लिए बेहतर कार्य किए हैं और जनता का समर्थन मिलता रहा है।

विज्ञापन
Tirhut Graduate By-election: NDA candidate Abhishek Jha filed nomination, targeted Tejashwi Yadav
नामांकन दाखिल करने पहुंचे एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए NDA के प्रत्याशी अभिषेक झा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए और NDA उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर समेत कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
NDA के प्रति परंपरागत समर्थन का दावा
नामांकन के बाद अभिषेक झा ने इस सीट को NDA का परंपरागत गढ़ बताया। उन्होंने कहा कि तिरहुत क्षेत्र में एनडीए ने हमेशा लोगों के लिए बेहतर कार्य किए हैं और जनता का समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी NDA की जीत सुनिश्चित है और क्षेत्र में स्नातक छात्रों के लिए नए अवसरों का सृजन करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन



 
तेजस्वी यादव की पढ़ाई पर निशाना
नामांकन के बाद अभिषेक झा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पढ़े-लिखे लोगों का है, न कि अनपढ़ और बिना पढ़े लिखे लोग का। अभिषेक ने इसे सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के खिलाफ तंज के रूप में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘चुनाव में चुनौती नहीं’
अभिषेक झा ने अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि इस चुनाव में उनके सामने कोई विशेष चुनौती नहीं है। जनता का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने तिरहुत क्षेत्र के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed