{"_id":"66db1b9f5c1aa2de500083fe","slug":"sitamarhi-influenced-by-gabbar-they-went-to-change-system-4-arrested-had-demanded-extortion-from-teachers-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘गब्बर’ से प्रभावित होकर चले थे व्यवस्था बदलने, चार गिरफ्तार; शिक्षकों से मांगी थी 2-2 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘गब्बर’ से प्रभावित होकर चले थे व्यवस्था बदलने, चार गिरफ्तार; शिक्षकों से मांगी थी 2-2 लाख की रंगदारी
Fri, 06 Sep 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:41 PM IST
सार
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में शिक्षकों से दो-दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार बच्चों को गिरफ्तार किया है। सभी बच्चे उसी स्कूल के छात्र और पूर्व छात्र हैं। वे गब्बर फिल्म से प्रभावित होकर व्यवस्था बदलना चाहते थे। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने वाले आरोपी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में पुलिस ने शिक्षकों से रंगदारी मांगने के आरोप में चार बच्चों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ बच्चों ने हिंदी फिल्म ‘गब्बर’ से प्रभावित होकर सिस्टम की गड़बड़ी सुधारने के लिए शिक्षकों और स्कूल कर्मियों से दो-दो लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। मामला जिले के सहियारा थानाक्षेत्र के श्रीरामप्रसाद उच्च माध्यमिक स्कूल पुरनहिया का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, श्रीरामप्रसाद उच्च माध्यमिक स्कूल पुरनहिया में चार दिन पूर्व पर्चा चिपकाकर शिक्षकों से रंगदारी की मांग की गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल के ही 12वीं के छात्र और पूर्व में रहे छात्रों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि इन आरोपी बच्चों द्वारा रंगदारी की रकम न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम रिची पांडे ने बताया कि स्कूल में पर्चा चिपकाकर रंगदारी मांगे जाने के बाद से शिक्षकों में दहशत का माहौल था। घटना के बाद से शिक्षक स्कूल जाने से कतरा रहे तो थे। कई शिक्षक तबादले करने की मांग कर रहे थे। जिला व पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में प्रशासन के ही अंग से रंगदारी मांगे जाने की घटना सभी के लिए चुनौती बन गई थी। इस घटना के बाद से ही डीएम स्वयं मामले की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन ने इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए अपना कार्य शुरू किया। फिर एसपी मनोज कुमार तिवारी की टीम ने निर्धारित समय के लक्ष्य से पहले ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। डीएम ने एसडीपीओ और एसपी को इसके लिए बधाई भी दी है।