{"_id":"6729db5dc42798a79f01759d","slug":"sitamarhi-couple-was-returning-from-fair-wife-s-lover-along-with-his-friends-shot-husband-condition-critical-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: मेले से लौट रहे थे दंपती, पत्नी के प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर पति को मारी गोली; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: मेले से लौट रहे थे दंपती, पत्नी के प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर पति को मारी गोली; हालत नाजुक
Tue, 05 Nov 2024 02:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:16 PM IST
सार
Sitamarhi News: पुलिस ने बताया कि घटना की वजह ममता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थानाक्षेत्र के लछुआ गांव में पत्नी के प्रेम संबंध के चलते पति पर जानलेवा हमला किया गया। घटना बीती रात करीब दो बजे की है, जब भुतही थानाक्षेत्र के फुलकाहा निवासी 25 वर्षीय राजा पंजियार को उसकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी गई। राजा अपनी पत्नी ममता के साथ मेले से लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे पत्नी के प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सीतामढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने राजा के शरीर से गोली निकाल दी है, लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजा पंजियार की शादी इसी साल छह मार्च को लछुआ गांव निवासी ममता से हुई थी। राजा दो दिन पहले ही अपने ससुराल आया था, जहां उसकी पत्नी ने मेला देखने की जिद की। पति-पत्नी मेला देखकर देर रात लौट रहे थे, जब बाइक सवार तीन अपराधियों ने हमला किया। डीएसपी आशीष रंजन ने जानकारी दी कि आरोपी पत्नी ममता का प्रेमी है, जो अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर राजा के सामने आ धमका और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना की वजह ममता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के बाद से ही आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन