{"_id":"662ce175c9746025b10e3ecd","slug":"sitamarhi-brother-in-law-was-going-to-wife-s-brother-s-wedding-shot-by-miscreants-condition-critical-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पत्नी के भाई की शादी में जा रहे जीजा को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर; अपराधी बाइक लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पत्नी के भाई की शादी में जा रहे जीजा को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर; अपराधी बाइक लूटकर हुए फरार
Sat, 27 Apr 2024 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:59 PM IST
सार
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में पत्नी के भाई की शादी में जा रहे जीजा को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर सनसनी फैल गई। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में बीती रात अपनी पत्नी के भाई की शादी में जा रहे जीजा को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को दाहिने हाथ में गोली लगी है। मौके पर घटना के बाद अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया। उक्त घटना सुरसंड थाना क्षेत्र की है। वहीं, सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरसंड थाना क्षेत्र राधाउर पंचायत के राम स्वार्थ हाई स्कूल के नजदीक देवनाथ पट्टी गांव में परिहार के महसा गांव से बारात आई थी। इसी दौरान हाई स्कूल के नजदीक 12,13 बदमाश खड़े थे। उन लोगों ने दूल्हे के भाई और जीजा की बाइक छीनने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने दूल्हे के भाई पर गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। लेकिन जब दोबारा गोली चलाई तो पीछे बैठे दूल्हे के जीजा को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मौके से एक बाइक लूट ली और एक बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए सबसे पहले पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसके बाद उसे शहर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान विनोद राय के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन