फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: BA student sleeping in house murdered by slitting his throat, a youth had threatened him 5 days ago

Bihar Crime: सीतामढ़ी में घर में सोए बीए के छात्र की गला रेतकर हत्या, एक युवक ने पांच दिन पहले ही दी थी धमकी

Sun, 12 May 2024 12:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 May 2024 12:05 PM IST
सार

Sitamarhi Crime: सीतामढ़ी में एक छात्र की घर में घुसकर सोए अवस्था में गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले ही गांव के एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sitamarhi: BA student sleeping in house murdered by slitting his throat, a youth had threatened him 5 days ago
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बावजूद अपराध नियंत्रण से बाहर है। लगातार जिले में अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं घर में घुस कर हत्या भी कर दे रहे हैं। बीती रात एक घर में घुसकर अपराधियों ने बीए पार्ट वन के एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी। उक्त घटना सीतामढ़ी जिले के महिंद्रावारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की है।

विज्ञापन


दरअसल, बलुआ गांव में शनिवार की रात करीब 12.30 बजे घर में सोए छात्र का धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महिंद्रावारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी भोला सहनी के बेटे संजीव कुमार (22) के रूप में की गई है। मृतक के पिता भोला सहनी ने बताया कि वह बाहर रहकर पढ़ाई करता था। इधर, घर के कुछ काम के कारण घर आया था। पांच दिन पहले गांव के ही एक युवक से उसका विवाद हुआ था। उस समय आरोपी ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो रहे थे। तभी आरोपी ने पांच-छह अन्य लोगों के साथ पहुंचकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। आवाज सुनने पर नींद खुली तो हम लोगों ने सभी आरोपियों को भागते हुए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed