फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Scam in PM Housing Scheme in Vaishali Housing assistant was collecting Rs 2000 to 2500 from 60 people

PM आवास योजना में घोटाला: आवास सहायक 60 लोगों से कर रहा था 2000 से 2500 रुपये तक की वसूली, ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 30 Jan 2025 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। आवास सहायक 60 लोगों से दो हजार से लेकर पच्चीस सौ रुपए की वसूली कर रहा था। ऐसे में ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Scam in PM Housing Scheme in Vaishali Housing assistant was collecting Rs 2000 to 2500 from 60 people
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। ओस्ती हरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में पंचायत आवास सहायक रामप्रवेश प्रताप को ग्रामीणों ने अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी आवास सहायक पंचायत में घूम-घूम कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से 2000 से 2500 रुपये तक की अवैध वसूली कर रहा था। करीब 50 से 60 लोगों से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूल किए गए। जब स्थानीय लोगों को इस अवैध वसूली की जानकारी मिली तो उन्होंने एकजुट होकर आवास सहायक को पकड़ लिया और वसूले गए पैसे वापस करने की मांग की।
विज्ञापन




मामला तूल पकड़ता देख कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से निकल गया। यह घटना प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि गरीब लाभार्थियों को योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वैशाली डीडीसी कुंदन कुमार ने बताया कि यदि इस प्रकार की घटना है तो इसकी जांच कर आवास सहायक पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है, उनके पास वैसा कुछ एविडेंस है, वह लोग खुद भी आवास सहायक पर प्राथमिक की भी दर्ज करवा सकते हैं। यदि आवास सहायक के नाम पर किन्हीं लोगों के द्वारा पंचायत में रुपये उगाही की गई है या आवास सहायक के द्वारा लिया गया है, इसकी भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed