{"_id":"6825abc06587040add0a1a82","slug":"rjd-mla-mukesh-roshan-injured-in-road-accident-car-driver-who-hit-him-from-behind-arrested-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राजद विधायक मुकेश रौशन सड़क हादसे में घायल, पीछे से टक्कर मारने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राजद विधायक मुकेश रौशन सड़क हादसे में घायल, पीछे से टक्कर मारने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार
Thu, 15 May 2025 02:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 15 May 2025 02:24 PM IST
सार
हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 30 के पास पश्चिमी लेन में एक अनियंत्रित कार ने महुआ विधायक डॉक्टर मुकेश रौशन की गाड़ी को जोर से टक्कर मार दी। इस टक्कर में विधायक मुकेश रोशन घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में राजद विधायक मुकेश रौशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 30 के पास पश्चिमी लेन में एक अनियंत्रित कार ने महुआ विधायक डॉक्टर मुकेश रौशनन की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में विधायक मुकेश रौशनन घायल हो गए।
हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 30 के पास पश्चिमी लेन में एक अनियंत्रित कार ने महुआ विधायक डॉक्टर मुकेश रौशनन की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में विधायक मुकेश रौशनन घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घायल विधायक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उन्हें पीठ में चोट लगी है, लेकिन उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश रौशनन पटना से हाजीपुर आ रहे थे। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 30 के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उनकी गाड़ी टूट गई और वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बहस के बाद युवक को किया छलनी, राजद विधायक सरकार पर भड़के
घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मुकेश रौशनन ने बताया कि वे पटना से हाजीपुर आ रहे थे तभी गाड़ी को टक्कर लगी, जिससे वे घायल हो गए। गंगा ब्रिज थाना के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार ड्राइवर को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।