{"_id":"68736d0f33ab6e477900c930","slug":"property-dealer-murdered-in-broad-daylight-in-sitamarhi-angry-mob-blocked-the-road-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम
Sun, 13 Jul 2025 02:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:16 PM IST
सार
सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक स्थित गली में शनिवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर वसीम खान उर्फ पुटू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोलियां लगने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे खुलेआम रिहायशी इलाकों में हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 8:56 बजे सीतामढ़ी के मेहसौल चौक के पास प्रॉपर्टी डीलर वसीम खान उर्फ पुटू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें उनके ही घर के पास गली में तीन गोलियां मारीं, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
हत्या की इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग और मृतक के परिजनों ने शनिवार रात शव को मेहसौल चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। भीड़ ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी अमित रंजन खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, लेकिन रविवार सुबह दोबारा गुस्साई भीड़ ने चौक को फिर दो घंटे के लिए जाम कर दिया।
ये भी पढ़ें; बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल,शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
स्थानीय निवासी तौकीर अहमद उर्फ सिकंदर ने कहा कि अपराधियों को जल्द चिन्हित कर उनका एनकाउंटर किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अपराधी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि "तुम्हें घर के पास मारेंगे", जो पुलिस प्रशासन के लिए सीधी चुनौती है। वहीं सदाम हुसैन नामक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जिस चौक के चारों ओर पुलिस थाने और चौकियां हैं, वहां इस तरह की घटना पुलिस की नाकामी को उजागर करती है।
बताया गया कि मृतक वसीम खान प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा अपने भाइयों के साथ पांच दुकानों का संचालन भी करते थे। उनका परिवार मेहसौल चौक स्थित उसी इलाके में रहता है जहां यह घटना हुई। इस वारदात के बाद कारोबारी वर्ग में भारी दहशत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और कमजोर व्यवस्था के चलते अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में व्यवसायियों के शहर छोड़ने की आशंका जताई जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन