फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Pragati Yatra In Sitamarhi CM Nitish Kumar inaugurated Riga sugar mill which was closed for five years

Pragati Yatra: CM नीतीश ने पांच साल से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल का किया उद्घाटन, मनियारी में दी करोड़ों की सौगात

Thu, 26 Dec 2024 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

कुल 82 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी प्रधान सचिव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Pragati Yatra In Sitamarhi CM Nitish Kumar inaugurated Riga sugar mill which was closed for five years
सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में प्रगति यात्रा पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले रीगा चीनी मिल का उद्घाटन किया। पांच साल से बंद रीगा चीनी मिल का उद्घाटन हुआ है। इसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम स्थल मनियारी पहुंचकर करोड़ों की सौगात दी। बताया जा रहा है कि कुल 82 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी प्रधान सचिव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से ही प्रगति यात्रा पर हैं। इसी क्रम में आज वे शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचे और दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिवहर में 187 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीतामढ़ी भी पहुंचे, जहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव स्थित सतुआही पोखर के पास विभिन्न विभागों के करोड़ों के कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सीएम नीतीश दोनों जिलों का क्षेत्र भ्रमण करने के साथ-साथ विकास योजनओं की स्थिति भी जाना और कार्यक्रम स्थल पर लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। सीएम चीनी मिल में मात्र तीन मिनट ही रुके। मंच भी बना था, लेकिन मंच पर एक तरफ से चढ़े और दूसरे तरफ से उतर गए। साथ ही मनियारी गांव जाकर जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत विकसित तालाब और ध्यान केन्द्र और ओपन जिम का भी लोकार्पण किया है। जीविका दीदियों के लगे स्टॉल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद अभी नीतीश कुमार सीतामढ़ी समाहरणालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वे साढ़े तीन बजे पटना लौट जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल से नीतीश कुमार जैसे ही निकले उसके बाद लोगों का आक्रोश फूट गया। लोगों ने कहा कि आम लोगों से बिना मिले ही निकल गए। हम लोगों का समस्या भी जाने, इससे बढ़िया था, की नहीं आते। वहीं, कहा कि शराबबंदी फेल है। हर जगह शराब बिक रहा है या तो सरकार पूर्ण रूप से शराब बंद करे या चालू कर दे। कहा कि पहले से ज्यादा शराब बिकने लगा।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत मेसौढा अंतर्गत पिपराही में 15.62 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जीविका भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने चमेली जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों को नवनिर्मित जीविका भवन की चाबी प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद कर उनकी बातें सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। साथ ही उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिल रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कई काम कराए जा रहे हैं। बिहार में जब हम लोगों की सरकार बनी तो हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया। इसके लिए वर्ष 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर स्वयं सहायता समूहों को बढ़ाने का काम शुरू किया गया।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी हमने ही दिया। बिहार में महिलाओं के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई काम किए गए हैं, उसे आप सभी याद रखिएगा। हम लोग निरंतर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। इसी तरह मन लगाकर आप सभी काम करें। आपकी जो भी जरूरते होंगी उसे पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुनियाद केंद्र पिपराही का भी निरीक्षण किया। यहां लोगों को फिजियोथेरेपी, एक्सरसाइज थेरेपी सहित अन्य उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। इससे लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। यहां लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका, पर्यटन विभाग, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 5,580 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 55,709 जीविका दीदियों को बैंक लिंकेज के द्वारा 49 करोड़ 88 लाख रुपये का सांकेतिक चेक आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान किया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री निजी (अन्य प्रजाति) पौधाशाला प्रोत्साहन राशि के तहत दो लाख 18 हजार 430 रुपये का सांकेतिक चेक लाभुक गायत्री देवी (जीविका दीदी) को प्रदान किया। 529 सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग के रूप में एक करोड़ 61 लाख 47 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र, कामगार एवं शिल्पकार सुरक्षा (संशोधन) योजना, मुख्यमंत्री अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने लाभुकों को प्रदान किया।


इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित शिवहर-मीनापुर-कांटी/कुशहर देवकुली धाम सड़क चौड़ीकरण/ फोरलेन का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से प्रस्तावित फोरलेन के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। वर्तमान में इस पथ की लंबाई 20.43 किलोमीटर है जबकि चौड़ाई सात मीटर है। प्रस्तावित पथ (फोरलेन) का काम पूरा हो जाने के बाद पथ की लंबाई 20.43 किलोमीटर जबकि चौड़ाई 14 मीटर होगी। वर्तमान में शिवहर से पटना मुख्यालय जाने में चार से पांच घंटे लगते हैं। इस पथ के बन जाने के बाद तीन घंटे में पटना मुख्यालय पहुंचा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस काम को यथा शीघ्र शुरू कराकर जल्द से जल्द पूरा कराएं। इस काम के पूरा हो जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed