फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One person died in a road accident in Hajipur Vaishali news bihar news hindi news accident news

Bihar Accident: वैशाली में टेंपो-कार के बीच भीषण टक्कर, पूजा करने जा रहे बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत

Fri, 16 Jan 2026 07:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

Bihar: वैशाली के हरौली के पास अनियंत्रित टेम्पो और कार की टक्कर में पटना निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ साह की मौत हो गई। पूजा करने जा रहे बुजुर्ग को सदर अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
One person died in a road accident in Hajipur Vaishali news bihar news hindi news accident news
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरौली के पास अनियंत्रित टेम्पो और कार की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के दिघा थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनिया गली, वार्ड संख्या-1 निवासी रघु साह के 65 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ साह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ साह शुक्रवार की सुबह अपने घर से हरौली स्थित बुढ़िया मैया मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले थे। इसी दौरान हरौली के पास एक अनियंत्रित टेम्पो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में विश्वनाथ साह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टेम्पो व कार को जब्त कर थाने ले आई। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को भी दी गई। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।



पढ़ें; भागलपुर में डिलीवरी बॉय ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख डाली ये बात

मृतक के पुत्र चंदन साह ने बताया कि उनके पिता सुबह करीब छह बजे पूजा के लिए निकले थे। लगभग दो घंटे बाद पुलिस से सूचना मिली कि टेम्पो की टक्कर से उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टेम्पो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। विश्वनाथ साह के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष
सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अस्तिपुर के पास हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टेम्पो व कार को जब्त किया गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed