Bihar News: भागलपुर में डिलीवरी बॉय ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख डाली ये बात
Bihar: भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय फूड डिलीवरी बॉय ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में एक फूड डिलीवरी बॉय ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोड्डी गांव निवासी दिनेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र ज्ञान कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि मैं अपने मन से फांसी लगा रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।” नोट में उसने अपने बड़े भाई पवन कुमार से पिता और तीनों भतीजों का ख्याल रखने का भी आग्रह किया है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि ज्ञान कुमार भागलपुर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। गुरुवार को वह बांका जिले के मंदार मेला घूमने गया था। रात करीब आठ बजे घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया।
पढे़ं; विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को शिवलिंग स्थापना, सीएम नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद
शुक्रवार सुबह जब पिता ने उसे जगाने की कोशिश की तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, तो घर के पिछले हिस्से में एल्बेस्टरनुमा छत में लगे बांस से गमछे के सहारे ज्ञान का शव लटका हुआ पाया गया।
परिजनों के मुताबिक, ज्ञान की मां का 7 फरवरी 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। मां की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था और अक्सर गुमसुम रहने लगा था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मोबाइल फोन लेने से मना किया तो बेटी ने जहर खा कर दे दी जान
भागलपुर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर मां की फटकार के बाद एक छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शाहकुण्ड थाना क्षेत्र के बेलथू गांव में हुई। मृतक छात्रा की पहचान जगरानाथ महतो की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, काजल पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थी। उसने पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। बेहतर भविष्य की उम्मीदों के चलते काजल की मां उसकी पढ़ाई को लेकर हमेशा सख्त रहती थीं। हाल के दिनों में काजल का अधिक समय मोबाइल फोन पर बिताना परिवार को पसंद नहीं आ रहा था, जिसके कारण मां-बेटी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
बताया गया है कि गुरुवार दोपहर मोबाइल चलाने को लेकर मां ने काजल को डांट दिया। इस बात से वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गई। इसके बाद उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। काजल की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।