Nitish Cabinet Expansion: कौन हैं विधायक राजू सिंह, जिन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में मिली जगह
MLA Raju Singh: नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले एमएलए राजू सिंह साहेबगंज से विधायक हैं। वर्तमान में पारू प्रखंड के बड़ा दाउद गांव में रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह को नीतीश सरकार के मंत्रालय में जगह मिली है। सरकार की ओर से इन्हें बुलाया गया था। राजू सिंह बीजेपी के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साहेबगंज क्षेत्र के बीजेपी के विधायक राजू सिंह का जन्म वर्ष 12 जनवरी 1970 पारू क्षेत्र के आनंदपुर खरौनी गांव में हुआ था। इनके पिता उदय प्रताप सिंह हैं। वर्तमान में पारू प्रखंड के बड़ा दाउद गांव में रहते हैं। उनकी गिनती बिहार के बड़े रसूखदार के साथ उद्योग और व्यवसाय जगत के बड़े लोगों में की जाती है और इनका कारोबार रूस के मास्को में है।
विधायक राजू सिंह ने वर्ष 2005 में राजनीति में एंट्री ली थी। वे पहली बार एलजेपी की टिकट पर विधायक चुने गए थे और उसके बाद फिर 2005 में ही हुए अक्तूबर महीने के चुनाव में पार्टी बदलकर जदयू के टिकट पर साहेबगंज से विधायक चुने गए थे। फिर साल 2010 में यहीं से दोबारा विधायक बने। इस तरह चार बार वे विधायक चुने गए। इसके बाद राजू कुमार सिंह ने 2015 में जदयू पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।
वहीं, साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 2020 में एक बार फिर पार्टी बदलते हुए इन्होंने वीआईपी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन बीते दो साल के बाद ही वीआईपी के अन्य दो विधायकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी से नाता तोड़ लिया और भाजपा में शामिल हो गए। राजू कुमार सिंह इंजीनियरिंग में बीटेक तक पढ़ाई किए हैं।
उन्होंने 1984 में मैट्रिक पास की। इसके बाद 1996 में महाराष्ट्र से बी-टेक की पढ़ाई पूरी की। बाद में एम-टेक करने के बाद से महाराष्ट्र से ही पीएचडी की डिग्री हासिल की। पीएचडी तक की पढ़ाई करने वाले डॉ. राजू कुमार सिंह की वार्षिक आय 9,15,62,147 है। जो इन्होंने चुनाव के वक्त अपने शपथ पत्र में बताया था।
वहीं, दबंग छवि के विधायक राजू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के मामले सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं उन पर दिल्ली के अपने फार्म हाउस में नए साल के जश्न के दौरान अर्चना गुप्ता नामक एक महिला आर्किटेक्ट की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.