फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Suspicious death of a govt school student, joint committee formed to investigate matter

Bihar: सरकारी स्कूल की छात्रा की संदिग्ध मौत, मामले की जांच के लिए ज्वाइंट कमिटी गठित; देर शाम बिगड़ी थी तबीयत

Mon, 15 Apr 2024 04:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कमिटी के माध्यम से की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी और हम खुद मामले की जांच करेंगे। DEO और SDM की ज्वाइंट टीम बनाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Suspicious death of a govt school student, joint committee formed to investigate matter
छात्रा की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जारंग के छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब जिला प्रशासन की टीम इस मामले की जांच में जुटी है। मृत छात्रा की पहचान गायघाट के लक्ष्मणनगर निवासी कक्षा आठ की छात्रा ज्योति कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय जारंग के छात्रावास में एक छात्रा की मौत बुखार के लगने के बाद हो गई। रविवार देर रात को आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देख SKMCH में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।
विज्ञापन

 
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कई छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर खाने में अकसर कीड़ा पाए जाने का गंभीर आरोप लगाया। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि वहां पदस्थापित कर्मचारियों के लिए अलग भोजन बनता है और छात्राओं को अलग भोजन बनाकर दिया जाता है। हमें लगता है कि कुछ गड़बड़ी हुई है, जिसके कारण बच्ची की हालत गंभीर हुई थी और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहां आज उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूरे मामले पर एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि कक्षा आठ की छात्रा ज्योति कुमारी की तबीयत रात में खराब हो गई थी। उसके बाद उसका स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान ही छात्रा की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कमिटी के माध्यम से की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी और हम खुद मामले की जांच करेंगे। DEO और SDM की ज्वाइंट टीम बनाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed