फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur patahi firing on farmer house land dispute threat police investigation

Bihar News: किसान के घर पर फायरिंग, जमीन विवाद में गवाही रोकने की धमकी का आरोप

Sun, 30 Nov 2025 07:48 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 07:48 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पताही गांव में देर रात बदमाशों ने किसान राकेश चौधरी के घर पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। इससे पहले गांव के श्राद्ध भोज के दौरान किसान के साथ मारपीट हुई और गवाही न देने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
muzaffarpur patahi firing on farmer house land dispute threat police investigation
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव में शनिवार देर रात बदमाशों ने किसान राकेश चौधरी के घर पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव में आयोजित एक श्राद्ध भोज के दौरान पहले राकेश चौधरी को धमकी दी गई और फिर मारपीट की गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद राकेश चौधरी घर लौट आए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनके घर पर बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। फायरिंग में घर की खिड़की का कांच टूट गया, जबकि रसोई की दीवार पर भी गोली के निशान मिले हैं।

विज्ञापन

राकेश चौधरी के पुत्र आदित्य चौधरी ने आरोप लगाया कि जमीन के एक केस में उनके पिता की गवाही रोकने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाम को उनके पिता श्राद्ध भोज में गए थे, जहां पहले से हमला करने की नीयत से लोग मौजूद थे। वहां उनके पिता से मारपीट की गई और गोली मारकर हत्या की धमकी दी गई। रात में घर लौटने के कुछ ही मिनट बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी। घर के अंदर जाकर देखा तो खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और बेड पर कांच बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: कोसी तटबंध के अंदर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत; पति व एक बच्चा घायल

घटना पर सदर थाना के एसएचओ अस्मित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अब तक गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है। बारूद की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया जाएगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिला है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed