{"_id":"690f5c33230ff22f620f838e","slug":"muzaffarpur-news-young-man-tried-to-sell-an-innocent-girl-dancer-showed-courage-accused-arrested-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मासूम बच्ची को बेचने पहुंचा युवक, नर्तकी ने हिम्मत दिखाकर पकड़वाया आरोपी; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मासूम बच्ची को बेचने पहुंचा युवक, नर्तकी ने हिम्मत दिखाकर पकड़वाया आरोपी; जानें मामला
Sat, 08 Nov 2025 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:35 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक बच्ची को बेचने पहुंचे युवक को नर्तकी ने शक होने पर उसे पुलिस को पकड़वा दिया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक कथित रूप से एक मासूम बच्ची को बेचने के लिए चतुर्भुज स्थान इलाके में पहुंचा। इलाके की एक नर्तकी की सूझबूझ और हिम्मत के कारण बच्ची को बचा लिया गया और आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
नर्तकी को हुआ शक, खुली मानव तस्करी की कोशिश
घटना के अनुसार, दिन में एक युवक एक छोटी बच्ची को लेकर चतुर्भुज स्थान रोड पर पहुंचा। वह एक नर्तकी के घर गया और कहा कि लड़की को रख लो। युवक की यह बात सुनकर महिला को शक हुआ। उसने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
भीड़ ने जब सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह दरभंगा जिले का रहने वाला है और बच्ची उसे कहीं रास्ते में मिली थी। उसके इस जवाब से लोग और अधिक नाराज हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: घर में संदिग्ध हालात में मिला पति-पत्नी का शव, बेटों से अलग रहते थे दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच
‘हम बदनाम जरूर हैं, लेकिन खराब नहीं’
इस घटना की जानकारी देने वाली नर्तकी शालू ने कहा कि समाज में यह धारणा गलत है कि चतुर्भुज स्थान के लोग बुरे हैं। उन्होंने कहा कि हम बदनाम जरूर हैं, लेकिन खराब नहीं। अब यहां के लोग शिक्षा और सामाजिक कार्यों से जुड़ रहे हैं। जैसे ही युवक ने बच्ची को बेचने की कोशिश की, हमने लोगों को बताया और फिर पुलिस को बुलाकर आरोपी को पकड़वाया। शालू ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
पुलिस ने शुरू की जांच
नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है और उसके परिजनों की पहचान की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि युवक किसी तस्करी गिरोह से जुड़ा था या नहीं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा- पद की गरिमा का...