{"_id":"6729dfa773b012ff7e02eb83","slug":"muzaffarpur-news-uncontrolled-speed-wreaks-havoc-student-died-after-being-hit-by-a-pickup-vehicle-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेलगाम रफ्तार का कहर; पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेलगाम रफ्तार का कहर; पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 05 Nov 2024 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:34 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पिकअप वाहन की टक्कर से छात्रा स्वाति कुमारी की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर हरौना गांव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय छात्रा स्वाति कुमारी की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है, जब स्वाति घर का सामान लेकर लौट रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वाति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का कहना है कि हादसे के वक्त पिकअप चालक नशे में था, जिसके कारण वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया। स्वाति के दादा चिरंजीवी सहनी ने बताया कि उनकी पोती स्वाति घर का कुछ जरूरी सामान लेकर लौट रही थी और सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्वाति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन