फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Two innocent children drowned in a pond while playing, mourning in happiness of Diwali

Bihar News: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते पोखर में डूबे दो मासूम बच्चों की मौत, दिवाली की खुशियों में मातम

Mon, 28 Oct 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Oct 2024 07:43 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में शोक का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Two innocent children drowned in a pond while playing, mourning in happiness of Diwali
पोखर में डूबकर जान गंवाने वाले बच्चे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान अयांश कुमार और आर्यन कुमार के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई थे। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

 
दिवाली पर्व को लेकर चल रही थी साफ-सफाई
जानकारी के मुताबिक, यह घटना साहेबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की है। जहां दिवाली के पर्व को लेकर जितेंद्र महतो और जयेंद्र महतो के घर में सफाई और तैयारी का काम चल रहा था। इसी दौरान दोनों बच्चे अयांश और आर्यन खेलते-खेलते घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक पोखर के पास चले गए। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों मासूम पोखर में गिर गए और डूबने लगे।
विज्ञापन

 
बच्चों को बचाने का प्रयास हुआ विफल
बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्चों के डूबने की खबर फैली, पास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। तत्काल ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
परिवार में मातम और चीख-पुकार
इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। दिवाली की तैयारियों के बीच अचानक आई इस त्रासदी ने परिवार और गांव वालों को गहरे शोक में डाल दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए जुटे हैं।

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही साहेबगंज थाना के एसएचओ सिकंदर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। एसएचओ सिकंदर कुमार ने बताया कि यह एक दुखद घटना है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed