फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: mother kidnapped her son, hatched conspiracy to trap lover by filing false FIR for revenge

Bihar: बेटे को बहन के पास रख कर बेंगलुरु में बैठे युवक को बताया उसका अपहर्ता; अंजाम-ए-बेवफाई का खुला राज

Mon, 31 Mar 2025 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 03:24 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए बहुत खतरनाक साजिश रच डाली। बदला लेने की वजह भी काफी हैरान करने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले का खुलासा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: mother kidnapped her son, hatched conspiracy to trap lover by filing false FIR for revenge
पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने अपने ही बेटे का अपहरण करवा दिया। फिर अपने प्रेमी और एक अन्य युवक पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की साजिश रची। पुलिस जब मामले की छानबीन में जुटी, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:दिल्ली से आए प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला ने बदला रूप, पति के साथ मिलकर युवक की जान ले ली
विज्ञापन

 
फंसाने के लिए बनाई खतरनाक योजना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के जम्हरुआ गांव की है। जहां रहने वाली रेणु देवी का वैशाली जिले के इमराहिमपुर निवासी कौशल कुमार से प्रेम संबंध था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे और कौशल ने रेणु से शादी करने का वादा भी किया था। लेकिन छह महीने पहले कौशल ने किसी और लड़की से शादी कर ली, जिससे रेणु बौखला गई। प्रेमी की शादी से नाराज रेणु उसे सबक सिखाना चाहती थी और इसके लिए उसने एक खतरनाक चाल चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रेमी पर लगाया अपहरण का आरोप
बदले की आग में जल रही रेणु देवी ने मनियारी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने पुलिस से शिकायत की कि उसका बेटा 10 जनवरी 2025 की शाम से लापता है। रेणु ने वैशाली जिले के कौशल कुमार और अभिषेक पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया। उसने कहा कि कौशल ने उससे पैसे लिए थे और जब उसने पैसे वापस मांगे, तो उसने धमकी दी कि वह उसके बेटे को उठा लेगा।

 
पुलिस जांच में खुला झूठ का राज
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन जल्द ही संदेह होने लगा। जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि कौशल पिछले तीन महीने से बेंगलुरु में है। इससे पुलिस को शक हुआ कि रेणु की कहानी में कुछ गड़बड़ है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और मानवीय स्रोतों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गायब बच्चा रेणु देवी की बहन मुन्नी देवी के घर वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने एक टीम गठित कर मुन्नी देवी के घर छापामारी की और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:सिविल सर्जन आवास परिसर में आग से अफरातफरी, आधे घंटे में बुझी एम्बुलेंस की आग
 
महिला के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ वेस्ट टू अनिमेष चन्द्र ज्ञानि ने बताया कि यह एक महिला द्वारा अपने ही बेटे के अपहरण का झूठा मामला था। उन्होंने कहा कि महिला ने अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए एक झूठा केस दर्ज कराया था। लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई। अब महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस पूरे मामले में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने और अपहरण की साजिश रचने वाली महिला पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed