फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Panic due to fire in Civil Surgeon residence complex, ambulance fire extinguished in half an hour

Bihar News: सिविल सर्जन आवास परिसर में आग से अफरातफरी, आधे घंटे में बुझी एम्बुलेंस की आग

Mon, 31 Mar 2025 02:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

Samastipur News: सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी ने बताया कि अचानक ही उनके आवास के पीछे कचरा में आग लगी। फिर वह आग परिसर में खड़ी पुरानी एम्बुलेंस में लग गई। हालांकि आग किस कारण से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Samastipur: Panic due to fire in Civil Surgeon residence complex, ambulance fire extinguished in half an hour
आग बुझाते दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में सिविल सर्जन के सरकारी आवास परिसर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की इस घटना में आवास के पीछे लगी पुराने दो एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं। हालांकि तत्काल अग्निशमन टीम ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। अगर तत्काल अग्निशमन टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग का विस्तार अधिकारियों के आवास की ओर हो सकता था। चूंकि सिविल सर्जन आवास के बगल में ही सदर एसडीओ, एसपी और जिला जज समेत कई अधिकारियों के क्वार्टर हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Eid 2025:मुजफ्फरपुर में दिखी ईद की रौनक, बड़ी ईदगाह में उमड़ा नमाजियों का सैलाब, अमन-चैन की मांगी दुआ
विज्ञापन

 
घटना को लेकर लोगों ने बताया कि दोपहर अचानक सिविल सर्जन आवास के पीछे कचरे से धुआं उठता हुआ लोगों ने देखा। अचानक ही धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। सिविल सर्जन आवास के पीछे खड़ी एंबुलेंस ने आग पकड़ ली और एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगीं, जिसकी सूचना तत्काल सिविल सर्जन द्वारा अग्निशमन टीम को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरकारी एंबुलेंस के जलने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Mubarak Eid Mubarak :धूमधाम से मनाया जा रहा ईद, सीएम ने दी बधाई, कहा- आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ मनायें
 
उधर, सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी ने बताया कि अचानक ही उनके आवास के पीछे कचरा में आग लगी। फिर वह आग परिसर में खड़ी पुरानी एम्बुलेंस में लग गई। हालांकि आग किस कारण से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed